इस दिन से भक्त अयोध्या में रामलला के कर सकेंगे दर्शन, ये तारीख आई सामने

इस दिन से भक्त अयोध्या में रामलला के कर सकेंगे दर्शन, ये तारीख आई सामने

अयोध्‍या में द‍िव्‍य और भव्‍य राम मंद‍िर का न‍िर्माण तेपूरे जोरों शोरों पर है। राम मंदिर के प्रथम चरण का कार्य दिसंबर 2023 तक समाप्त होने की संभावना है। इसी बीच श्रद्धालुओं और रामभक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, रामलला के दर्शन जनवरी 2024 से शुरू हो जाएंगे। श्री राम मंदिर में समारोह 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा। भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश को यह जानकारी दी गई कि श्री राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को वेद मंत्रों द्वारा की जाएगी और इसके बाद श्री राम मंदिर के कपाट सभी भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगें।

राम भक्त प्रतिष्ठा के 2 दिन बाद से शुभ मुहूर्त के हिसाब से रामलला का दर्शन कर सकेंगे। अयोध्या के श्री राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का समय दोपहर साढ़े 12 बजे का हो सकता है।

Shri Ram Mandir, Ayodhya Dham

रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त के रूप में मृगशिरा नक्षत्र को लिया गया है। मंदिर के पंडितों के मुताबिक, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मृगशिरा नक्षत्र का समय सबसे ज्यादा शुभ रहेगा।

करीब एक साल में ही मंदिर निर्माण की जगह पर काफी बदलाव देखे गए हैं। अब ज्यादातर काम अंतिम चरण में है। मंदिर के अध्यक्षों ने बताया कि 22 जनवरी 2024 में राम मंदिर का उद्घाटन तय है।

मंदिर का निर्माण दो भागों में पूरा होगा। पहले चरण दिसंबर 2023 तक पूरा होगा। पहले चरण में मंदिर का ग्राउंड फ्लोर बनकर तैयार होगा जो लगभग 2.6 एकड़ जमीन में फैला हुआ है।

Shri Ram Mandir, Ayodhya Dham

ग्राउंड फ्लोर पर 5 मंडप होंगे, जिनकी शुरुआत मंदिर के गर्भगृह से होगी, जहां रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। ग्राउंड फ्लोर पर 160 स्तंभ होंगे। हर स्तंभ पर अलग-अलग तरह की नक्काशी होगी।