Delhi Weather Update: राजधानी में सुबह छाया रहा घना कोहरा, एक-दो दिन में हो सकती है बारिश

delhi temp

दिल्ली में फरवरी माह की शुरूआत भी घने कोहरे के साथ हुई। राजधानी में आज घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में फरवरी के पहले दिन भी सुबह सड़कों पर कोहरे की चादर देखने को मिली। दिल्ली के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र भी ठंड और कोहरे की मार से परेशान है। ग्रेटर नोएडा में भी बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इस कारण कम विजिबिलिटी की वजह से वाहनों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने यलो अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अगले 24 घंटे में सुबह घने कोहरा छाया रहने के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने की संभावना जताई है।

तीन और चार फरवरी को सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। आगामी तीन और चार फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बारिश की संभावना जताई है। इससे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।