Delhi Weather Update: दिल्ली NCR में तेज हवा और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि…

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली शुक्रवार देर रात को बारिश के साथ-साथ राजधानी में ओलावृष्टि भी देखने को मिली।

वहीं दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद में भी तेज हवा और बारिश के साथ-साथ ओले गिरते देखे गए हैं।

मौसम विभाग की ओर से पहले यह कहा गया था कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राजधानी का मौसम बदलेगा और शुक्रवार शाम और रात में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के शनिवार को भी हल्की बारिश हो सकती है और दिन में ठंड महसूस होगी। रविवार से मौसम साफ हो जाएगा। शहर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।