Delhi-NCR Weather: बदला बदला दिखा मौसम का मिजाज, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

आमतौर पर जिस तरह का मौसम जनवरी के अंत तक बना हुआ था, उसे देखते हुए इस बार सर्दियां कुछ जल्दी विदा हो गई हैं। बताए दिल्ली में 2023 जनवरी के महीने में जहां कड़ाके की ठंड देखने को मिली वहीं फरवरी में मौसम ने करवट ली।मौसम विभाग ने 10 फरवरी तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है।

आपको बताए मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 24- 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

वहीं बीते कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता में हुए सुधार के बाद अब एक बार फिर से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली में रविवार सुबह का AQI 367 दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार का AQI 233 दर्ज किया गया था। रविवार को AQI बहुत खराब श्रणी में दर्ज हुआ था।