Delhi-NCR Weather: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, मौसम विभाग ने जारी किया…

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहने से मौसम खुशनुमा रहेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन के समय अलग-अलग इलाकों में मध्यम से लेकर हल्की बारिश हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा नहीं हुआ। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, यह भी सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हल्की बारिश का यह क्रम अगले दो-तीन दिनों तक बना रहेगा। शनिवार के दिन हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने व तापमान 35 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।