Delhi MCD Election 2022 : शाम 5.30 बजे तक लगभग 50 फीसदी हुआ मतदान…

राजधानी दिल्ली में रविवार को MCD के मतदान हुए 250 सीटों के लिए 13 हजार 638 पोलिंग स्टेशनों पर शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान हुए। वहीं चुनावी मैदान में 1 हजार 349 उम्मीदवारों की किस्मत के लिए मतदान हुआ।

हालांकि राजधानी में रविवार के दिन भी मतदान की रफ्तार काफी धीमी नजर आई और सुबह 7 बजे से शाम 5.30 बजे तक केवल 50 फीसदी मतदान हुआ।

राजधानी में रविवार को हुए मतदान में कई दिग्गजों ने भी भाग लिया, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर भी शामिल है।

इसी के साथ अब 2 दिनों के बाद राजधानी में मतदान के परिणाम आने हैं, जिसमें उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा और ये मालूम चलेगा की राजधानी की कमान अब इसके हाथ में रहेगी।