Delhi Kanjhawala Case: कंझावला मामले का छठा आरोपी आशुतोष गिरफ्तार, पुलिस ने तेज की छापेमारी

दिल्ली के कंझावला कांड के छठें आरोपी आशुतोष को पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आशुतोष का कैरेक्टर वही है जो आरोपियों से कार लेकर गए थे। यमुना पार से आशुतोष गिरफ्तार किया गया है। जांच में ये भी सामने आया है दीपक गाड़ी में था ही नहीं, उसकी लोकेशन से पता लगा वो एक्सीडेंट के वक्त अपने घर पर मौजूद था। जांच में पता चला है कि दीपक रविवार को पूरे दिन अपने घर पर रहा था।

रोहिणी कोर्ट ने गुरुवार को पांच आरोपितों को और चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये आरोपितों को कोर्ट में पेश किया था। दिल्ली पुलिस ने अदालत में कहा कि दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करना बाकी है। इससे पहले उन्हें दो जनवरी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। अब नौ जनवरी को पुलिस आरोपितों को कोर्ट में पेश करेगी।