फिर शर्मसार हुई दिल्ली, कार सवार लड़कों ने स्कूटी को मारी टक्कर और फिर स्कूटी सवार लड़की को कई KM तक घसीटा

दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर स्कूटी सवार लड़की को जोरदार टक्कर मार दी। आपको बताए ये दिल दहला देने वाली घटना नए साल के जश्न के बीच हुई जब कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से कई किलोमीटर तक घसीटा। इससे लड़की की मौत हो गई। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। बताए आपको पुलिस के अनुसार, इस घटना में लड़की के कपड़े फटे हुए थे बाद में उसका निर्वस्त्र हालत में शरीर पुलिस को बरामद हुआ।

बता दें स्कूटी सवार 23 साल की लड़की अपने घर जा रही थी और उसी दौरान एक कार में सवार पांच लड़के रास्ते से गुजरे तो उनकी कार से स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया। वहीं पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।