दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का हरियाणा दौरा, आम आदमी पार्टी का मेक इंडिया नंबर वन मिशन का होगा आगाज

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान आज 2 दिन के दौैरे पर हिसार आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी मेक इंडिया नंबर वन मिशन का आगाज हरियाणा से करने जा रही है।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अपने दो दिवसीय दौरे पर युवाओं, व्यापारियों और अन्य वर्गों के साथ अलग-अलग संवाद करेंगे। दोनों एक साथ हिसार 12 बजे पहुंचेंगे। 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। हिसार में नए नेताओं का जॉइनिंग करवाई जाएगी।

दोपहर 3 बजे केजरीवाल मिलिनियम पैलेस में युवाओं के साथ संवाद करेंगे। 5 बजे वे सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा और उसके परिजनों से मिलने उनके घर जा सकते है। इसके बाद व्यापारियों और अन्य वर्गों के साथ संवाद करेंगे। केजरीवाल और भगंवत मान 8 सितंबर को 11 बजे आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे।