रांची: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज रांची में मुलाकात की. इस दौरान राज्यसभा सासंद संजय सिंह और राघव चड्डा भी मौजूद रहें. अरविंद केजरीवाल विपक्षी दलों का समर्थन जुटा रहें है इसी क्रम में आज हेमंत सोरेन से मुलाकात की है.

आपको बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश के अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुकें हैं जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगना के मुख्यमंत्री केसीआर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से भी मुलाकात कर चुके हैं.