Delhi Budget 2022|| अरविंद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा- दिल्ली में 1.68 करोड़ लोग रोजगार के लिए सक्षम…

Delhi Budget 2022: दिल्ली सरकार की तरफ से वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया गया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ये बजट पेश किया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगले आने वाले पांच सालों में 20 लाख नई नौकरियां पैदा की जाएंगी। दिल्ली की अर्थव्यवस्था कोविड-19 के मार से धीरे-धीरे  उबर रही है। सिसोदिया ने कहा दिल्ली का बजट ‘रोजगार बजट’ है।

वहीं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा दिल्ली में 1.68 करोड़ लोग रोजगार के लिए सक्षम हैं। इनमें से 33% लोगों के पास रोज़गार है जिसे हमको 45% तक ले जाना है।

वहीं केजरीवाल ने आगे कहा कि पिछले 7 सालों में दिल्ली सरकार ने लगभग 12 लाख रोजगार तैयार किए हैं। जिसमें से 1.78 लाख सरकार और लगभग 10 लाख प्राइवेट सेक्टर में थे। इस बजट में अगले 5 साल में 20 लाख नए रोजगार बनाने का लक्ष्य रखा है।