दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में ‘आप’ ने लहराया परचम, दुर्गेश पाठक ने BJP उम्मीदवार को 11555 वोटों से हराया

दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा कर लिया है,राजिंदर नगर को विधानसभा सीटों पर बीते दिनों हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने 11555 वोट से जीत दर्ज की है।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को 10867 वोटों से जीत मिली है, भारतीय जनता पार्टी को 27304 वोट ही हासिल हुए। वहीं कांग्रेस चुनावों में जीत से दूर ही रही कांग्रेस ने केवल 1696 मत हासिल किए।

वहीं राजिंदर नगर उपचुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।