Delhi में 3 मार्च से खुलेंगे नेशनल म्यूजियम, आज से चिड़ियाघर हुए चालू…

कोरोना प्रतिबंधो के चलते दिल्ली में स्थित नेशनल म्यूजियम तीन मार्च से सभी पर्यटकों के लिए एक बार फिर से खोल दिए जाएंगे।

कोरोना प्रतिबंधों के चलते बंद किया गया दिल्ली स्थित नेशनल म्यूजियम तीन मार्च से खुल जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को संस्कृति मंत्रालय ने मंजूरी दी है। इसके साथ ही लंबे समय से बंद नेशनल म्यूजियम का दीदार एक बार फिर से आम लोग कर सकेंगे।कोरोना के कारण लंबे समय से बंद चल रहा चिड़ियाघर एक मार्च यानी आज से पर्यटकों के लिए खुल गया है। हालांकि अभी सीमित संख्या में पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है। पर्यटकों को टिकट ऑनलाइन ही मिल रहा है।

सामान्य दिनों में करीब 10 हजार तक पर्यटक यहां आते हैं। अब इसे नए सिरे से खोला गया है। जीव जंतुओं की सुरक्षा के लिहाज से पर्यटकों को मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद चिड़ियाघर में प्रवेश मिल रहा है। अंदर खाने पीने की चीजें लेकर जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर आने पर दिल्ली चिड़ियाघर बंद कर दिया गया था।

ऑनलाइन टिकट बुक करके मिलेगी एंट्री
चिड़ियाघर में एंट्री करने के लिए टिकट ऑनलाइन बुक करने की व्यवस्था होगी। चिड़ियाघर की वेबसाइट www.nzpnewdelhi.gov.in ÂÚU Buy Ticketsऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा (सुरक्षा कोड) डालना होगा। अपनी जानकारी (नाम, ईमेल इत्यादि) भरना होगा। फिर मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, वेरिफाई करने के बाद टिकट बुकिंग स्क्रीन पर पहुंचा जा सकेगा। फिर एक टाइमिंग स्लॉट चुनना होगा और टिकटों की संख्या तय करनी होगी। पेमेंट करते ही टिकट बुक हो जाएगा।