Delhi: चिड़ियाघर में मनाया गया 2 बाघ शावकों का जन्मदिन

दिल्ली के चिड़ियाघर में बाघ शावकों का जन्मदिन चर्चा में है। बता दें कि शनिवार को दो सफेद बाघ शावकों का पहला जन्मदिन मनाया गया है इन दोनों शावकों का नाम अवनी और व्योम है। बता दें कि इन शावकों का जन्म पिछले साल 6 अगस्त, 2022 को हुआ था वहीं इन्हीं के साथ जन्मे तीसरे शावक की पिछले साल 18 दिसंबर को मौत हो गई थी।

इन दोनों शावकों के जन्मदिन के अवसर पर 15 किलो का केक काटा गया साथ ही इस समारोह में शामिल होने के लिए स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया गया था। इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी के बीच वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देना था।