29 जून को यमुनानगर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रैली को करेंगे संबोधित

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 जून को हरियाणा के यमुनानगर में जनसभा को संबोधित करने वाले है। इसकी जानकारी हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी है। बता दें कि, इस महीने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के बाद से लगातार हरियाणा में नेताओं का जमावड़ा लग रहा है।

बता दें कि, अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी होने वाले है। ऐसे में लगातार राजनीतिक पार्टियां वोटरों को साधने के लिए तमाम जद्दोजहद कर रही है।