जीवन भर धोनी का कर्जदार, अश्विन ने धोनी के बारे में कही बड़ी बात

जीवन भर धोनी का कर्जदार, अश्विन ने धोनी के बारे में कही बड़ी बात

आईपीएल 2024 के आगाज होने में चंद दिन ही बाकी हैं। इससे पहले ही राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की तारीफ की है।

अश्विन ने कहा कि धोनी ने मुझे जो दिया है उसके लिए मैं जिंदगी भर उनका कर्जदार रहूंगा। शनिवार को तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने आर अश्विन को उनके 500 विकेट और 100 टेस्ट की दोहरी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

साथ ही इसका जश्न मनाने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इस दौरान अश्विन ने साल 2011 आईपीएल फाइनल को याद किया।

बता दें, साल 2011 आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर थी। महेंद्र सिंह धोनी ने स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन पर भरोसा जताते हुए नई गेंद सौंपी थी, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी।