ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या, रेल मंत्रालय ने किया मुआवजे का एलान

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई। इस हादसे में लगातार मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। हादसे में अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 200 से ज्यादा हो चुकी है और तकरीबन 900 से ज्यादा लोग घायल है।

आपको बता दें कि, कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की आपस में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। वहीं, ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए, 7 डिब्बे पलट गए और 4 डिब्बे रेल बाउंड्री के बाहर हो गए। कुल 15 बोगी बेपटरी हो गई।

वहीं, रेल मंत्रालय ने मुआवजे का एलान किया है। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। जबकि, पीएम राजकीय कोष से भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदू मुर्मू ने जताया दुख

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, ‘एक दुर्भाग्यपूर्ण रेल हादसे में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ, मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों के लिए जाता है’।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

पीएम मोदी ने कहा कि, ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना से व्यथित हूं, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया, बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जा रही है।