दूरदर्शन हिमाचल की 24×7 सेवा की शुरुआत की गई। इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला के पीटरहॉफ से की। उनके साथ हिमाचल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल आगमन पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें हिमाचल की टोपी और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित भी किया।

गौरतलब हो कि दूरदर्शन हिमाचल की शुरुआत 7 जून 1995 को की गई थी। हिमाचल की जनता काफी समय इस केंद्र से 24 घंटे प्रसारण करने की मांग कर रही थी जिसके बाद आज से हिमचाल दूरदर्शन पर 24 घंटे प्रसारण करने की शुरुआत की गई। बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने हिमाचल की प्रगति पर चर्चा की।