‘डबवाली’ बनेगा हरियाणा का दूसरा पुलिस जिला- CM मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री इन दिनों हरियाणा के सिरसा जिले के दौरे पर हैं इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर कई जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आम जनता की जन समस्याओं को सुना साथ ही उन समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने सिरसा दौरे के दूसरे जिन डबवाली भी पहुंचे उन्होंने यहां कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। डबवाली में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ी घोषणा करते हुए ऐलान किया कि हरियाणा का दूसरा पुलिस जिला डबवाली में बनेगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा योजना पर बात करते हुए बताया कि राज्य सरकार इस योजना में 3 लाख रूपये तक सालाना आय वाले परिवार को भी शामिल करने की योजना बना रही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश में पंचायत विभाग की तरफ से ग्राम स्तर तक 1000 लाईब्रेरी खोली जाएंगी।