समूचे राज्य में सभी नेताओं ने अच्छा किया काम, हिमाचल में बदलेगा रिवाज,भाजपा की होगी पुन: सरकार : CM जयराम ठाकुर

jairam thakur

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को परवाणु में प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में इस बार रिवाज बदलना तय है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फिर से एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव सभ्यता और सहजता के साथ लड़ा और चुनाव प्रबंधन में पार्टी कोई कमी नहीं रही। समूचे राज्य में सभी नेताओं ने अच्छा काम किया गया और उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी भी नेता का बना हुआ कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा के सभी 18 विभागों ने अच्छा काम किया है। चुनाव सामग्री की दृष्टि से भी प्रदेश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रही। पार्टी कार्यकर्ता घर-परिवार छोड़कर दिन-रात बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए काम किया।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति एवं सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साधुवाद, निश्चित तौर पर हम सबकी मेहनत रंग लाएगी।