कैश वैन लूटकांड मामले की गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस टीम को CP ने किया सम्मानित

लुधियाना कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने लुधियाना कैश वैन लूटकांड की गुत्थी सुलझाने वाले पुलिस के अधिकारियों को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा लुधियाना लूटकांड की गुत्थी को सिर्फ कुछ दिनों मे ही सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों को आज पंजाब भर में सराहा जा रहा है।

उन्होंने इस मौके पर पुलिस अधिकारियों का हौसला बढ़ाया और यह भी कहा कि लुधियाना में आने वाले समय में क्राइम फ्री होगा।