भारत में कोरोना के मामले फिर रिकॉर्ड तोड़ने लगे हैं। देश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए है। देश में कोरोना का यह आकड़ा एक डराने वाला आंकड़ा है। महाराष्ट्र, दिल्ली, बंगाल, कर्नाटक और तमिलनाडु में कोविड केसों की संख्या में इजाफे की वजह से इतना उछाल आया है।
बता दें कि महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, केरल, गोवा, पंजाब और तेलंगाना के केस मिलाकर नए कोविड मामले 50 हजार से ज्यादा हो गए थे। हालांकि, कोविड मामलों की पिछले 24 घंटे की अपडेट लिस्ट स्वास्थ्य मंत्रालय आज बुधवार को जारी करेगा।
कोरोना
मंगलवार को किस राज्य में कितने केस मिले,जानें
महाराष्ट्र: 18,466
दिल्ली: 5.481
बंगाल: 9,073
कर्नाटक: 2,479
तमिलनाडु: 2,731
गुजरात: 2,265
राजस्थान: 1,137
आंध्र प्रदेश: 334
बिहार: 893
ओडिशा: 680
हिमाचल: 260
केरल: 3,640
पंजाब: 1,027
गोवा: 592
तेलंगाना: 1,052