अमेरिका में कोरोना (Covid-19) ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की तरफ से जो जानकारी दी गई है वह काफी डराने वाली है। कहा जा रहा है अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में 10% की वृद्धि हुई है। जो बीते दिसंबर 2022 के बाद से सबसे तेज वृद्धि है। CDC ने चेतावनी दी कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
आपको बताए जुलाई के दूसरे सप्ताह में 7,100 से अधिक कोविड रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते सप्ताह यह आंकड़ा 6,444 था।