अंबाला को दहलाने की साजिश नाकाम, 4 जिंदा हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज, जांच में जुटी पुलिस

शहजादपुर-अंबाला मार्ग पर गांव सौंतली मोड के पास झाड़ियों में 4 जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। फिलहाल चारों हैंड ग्रनेड को डिफ्यूज कर दिया गया है लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को इस मामले की जानकारी दे दी है।

बता दें कि, पुलिस ने जांच में तेजी दिखाते हुए CCTV फुटेज खगालने शुरू कर दिए है और आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के सामने यह सवाल है कि, यह हैंड ग्रेनेड कब और किसने झाड़ियों में रखे। वहीं, बताया जा रहा है कि, चाइना में बने हैंड ग्रेनेड है जिन्हें पाकिस्तान के रास्ते अंबाला लाया गया।

आपको बता दें कि, पुलिस को सूचना गांव धनाना के सरपंच ने दी थी। जिसके बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे बम निरोधक दस्ता की टीम घटनास्थल पर पहुंची और हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज किया गया।

वहीं, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, सफेदे के पेड़ों में इन 4 ग्रेनेड छुपाकर रखा गया था।