3 बजे होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, हिमाचल में CM चुनना कांग्रेस के लिए आसान नहीं

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद, मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए कांग्रेस विधायक शुक्रवार को शिमला में बैठक करेंगे। हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी। आपको बताए हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा चुनावों की गुरुवार को हुई मतगणना के बाद कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य में अपनी सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी 26 सीटों पर सिमट गई है। शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज दोपहर तीन बजे राज्य कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी इस बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहेंगे।