Lok Sabha Election Results 2024: पंजाब में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, जाने किस सीट से कौन आगे

Lok Sabha Election Results 2024: पंजाब में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, जाने किस सीट से कौन आगे

Lok Sabha Election Results 2024 पर सबकी नजर बनी हुई है। पंजाब की बात करें, तो पंजाब में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।

गुरदासपुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश सिंह बब्बू 13911 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला 8934 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू पीछे चल रहे हैं।

जालंधर से भी कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी 70363 वोटों से आगे चल रहे हैं, तो बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू पीछे चल रहे है।

लुधियाना की बात करें तो कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बीजेपी उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू से 3877 वोटों से आगे चल रहे हैं।

फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार अमर सिंह 16176 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत सिंह जीपी पिछड़ रहे हैं।

इसके अलावा फिरोजपुर से भी कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया 1412 वोटों से आगे चल रहे है। वहीं अकाली दल के उम्मीदवार नरदेव सिंह बॉबी मान पिछड़ रहे हैं।

होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने 9923 वोटों की बढ़त बना रखी है। यहां से कांग्रेस की उम्मीदवार यामिनी गोमर पीछे चल रही हैं।

आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के मलविंदर सिंह कंग 2376 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला पीछे चल रहे हैं।

संगरूर से भी आम आदमी पार्टी उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर 76709 वोटों से आगे चल रहे है। यहां से अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान पीछे चल रहे हैं।

पटियाला से भी कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी 1352 वोटों से आगे चल रहे है। वहीं, बीजेपी की उम्मीदवार प्रणीत कौर पीछे चल रही हैं।

बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल 22334 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुड्डियाँ पीछे चल रहे हैं।

खडूर साहिब से आजाद उम्मीदवार अमृतपाल सिंह 62118 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा पिछड़ रहे हैं।

इसके अलावा फरीदकोट से भी आजाद उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा 30595 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के करमजीत सिंह अनमोल पीछे चल रहे हैं।