Congress जल्द कर सकती है Punjab के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, इन नेताओं के नाम रेस में शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है और सत्ता से बाहर हो गई और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई। हार के बाद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिध्दू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं अब पंजाब में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का चयन जल्द ही हो सकता है। हार के कारणों का पता लगा रही टीम ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चार नाम भेजे हैं।

खबरों की माने तो इन चार नामों में रवनीत सिंह बिट्टू और संतोष चौधरी प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में सबसे आगे हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री और विधायक अमरिंदर सिंह राजा भी प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में हैं।