Commonwealth Games 2022: Bindyarani Devi ने भारोत्तोलन में जीता सिल्वर मेडल, भारत को मिला चौथा पदक

Bindyarani Devi ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। Bindyarani ने महिलाओं की 55 kg वर्ग में रिकॉर्ड वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है।

चैंपियन मीराबाई चानू ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। संकेत सरगर से रजत और गुरुराजा पुजारी के कांस्य पदक जीतने के कुछ घंटों बाद Bindyarani ने कुल 202 किग्रा (स्नैच में 86 किग्रा क्लीन एंड जर्क में 116 किग्रा) वजन उठाकर अपने नाम पदक किया।

भारतीय भारोत्तोलकों ने राष्ट्रमंडल खेलों में चमकदार प्रदर्शन जारी रखकर शनिवार और रविवार की सुबह को देश को चार पदक दिलाये। 116 किग्रा के अपने प्रभावशाली वजन के साथ Bindyarani ने न केवल अपना पहला कॉमनवेल्थ गेम्स पदक जीता, बल्कि क्लीन एंड जर्क में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ, राष्ट्रीय रिकॉर्ड और राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी हासिल किया।