Common Wealth Games 2022: भारत के लिए खुशखबरी CommonWealth Games में मिला पहला रजत पदक

शनिवार को भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, भारत को कॉम्नवेल्थम गेम्स में पहला रजत पदक हासिल हो गया है।

भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 248 किलोग्राम के साथ भारत के लिए पहला रजत पदक हासिल किया है।

वहीं इसके साथ-साथ वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी ने पुरुषों के 61 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 269 किलोग्राम भार उठाकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। गुरुराज पुजारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई भी दी है।