विजेंद्र सिंह के BJP में शामिल होने पर CM नायब सिंह सैनी ने दी प्रतिक्रिया

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र पहुंचे जहां. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने बीजेपी में शामिल हुए बॉक्सर विजेंद्र सिंह को लेकर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि, विजेंद्र सिंह जी का पार्टी में स्वागत है। बहुत लोग बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। पार्टी की जो विचार,नीति और पार्टी का जो नेतृत्व है वो बिल्कुल स्पष्ट है साथ ही उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर तंज किया और कहा कि, विपक्षी के नेताओं ने हमेशा से देश को तोड़ने की बात की है।