नूहं की घटना पर CM मनोहर लाल का बयान, कहा- ‘ यह सुनियोजित षडयंत्र था, फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है’

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूहं की घटना पर बयान देते हुए कहा कि- ‘ यह सुनियोजित षडयंत्र था और फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है’। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर अधिक जानकारी देते हुए कहा कि ‘यह सुनियोजित और षडयंत्र पूर्ण तरीके से नूंह में सामाजिक यात्रा को भंग करने के लिए आक्रमण किया गया और पुलिस को भी निशाना बनाया गया, जो बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है’।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से फिलहाल वहां सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी लोगों शांति बनाने की अपील करते हुए बताया कि इस मामले में कई FIR दर्ज की गई हैं, कुल 70 लोगों को अभी तक हिरासत में लिया गया है, किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी हालात सामान्य रहें, यह हम सुनिश्चित करेंगे।