CM मनोहर लाल ने गीता जयंती समारोह के समापन पर किया पूजन, समारोह में 18 हजार बच्चों ने किया गीता पाठ

गीता जयंती के 5159 वर्ष पूरे होने पर गीता जन्म स्थली की पावन धरा ज्योतिसर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता पूजन किया। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के समापन अवसर पर थीम पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल 18000 बच्चों के सामूहिक वैश्विक गीता पाठ का गवाह बने, जबकि 75000 बच्चे ऑनलाइन माध्यम से इस वैश्विक गीता पाठ में जुड़े।

मुख्यमंत्री ने गीता की प्राकृतिक स्थली ज्योतिसर में हवन यज्ञ में भी डाली आहुति डाली। आपको बताए अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी है। भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिया गया गीता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना हजारों साल पहले प्रासंगिक था, गीता के सार्वभौमिक ज्ञान और ख्याति में बढ़ोतरी हो रही है। आज वैश्विक गीता पाठ से दूषित वातावरण ठीक करने में सहायता मिलेगी।

वहीं इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ज्योतिसर तीर्थ का अवलोकन करने के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के भी दर्शन किए। यहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से ज्योतिसर में बन रहे महाभारत थीम और अन्य प्रोजेक्ट के बारे में फीडबैक ली। मुख्यमंत्री ने फीडबैक के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि ज्योतिसर प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाए।