CM मान का फिरोजपुर दौरा, बाढ़ के हालातों का लिया जायजा

CM भगवंत मान ने फिरोजपुर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान CM मान ने नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित कई गावों का दौरा किया.

बाढ़ से बने हालातों का जायजा लेने के दौरान उनके साथ प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आपदा की घड़ी में सरकार पूरी तरह से जनता के साथ है और हर संभव मदद की जाएगी.