पंजाब के कई जिलों से पानी की हुई निकासी, CM मान का आश्वासन जल्द होंगे हालात सामान्य

पंजाब में मौसम विभाग ने आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि सभी जिलों में बारिश हो सकती है। बता दें कि, अब तक बारिश और बाढ़ के कारण प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है।

बता दें कि, 15 जिलों में बाढ़ के असर से लोग परेशान है। 1400 से अधिक गांवों में जलभराव हुआ है। वहीं, बाढ़ की वजह से राज्य में 32 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन लोग लापता है। ऐसी स्थिति में अगर प्रदेश में बारिश हुई तो लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है।