CM मान ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, हरसंभव मदद करने का दिया आश्वासन

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण पंजाब में कई गांव जलमग्न हो गए है। पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हुए हैं इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव पर सवार हो कर हालातों का जायजा लिया बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों और अधिकारियों को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का निर्देश दिया था।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया।