पूर्व सीएम चन्नी को लेकर CM मान ने किया बड़ा खुलासा, पूर्व CM के भतीजे ने मांगे नौकरी के बदले पैसे

पंजाब के CM भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर बड़ाआरोप लगाया है। CM भगवंत मान ने बताया चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने भतीजे के जरिए एक क्रिकेट खिलाड़ी से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी देने के बदले में 2 करोड रुपए रिश्वत की मांग की। मुख्यमंत्री मान ने अपने वादे के मुताबिक जस इंदर सिंह नामक क्रिकेटर को लेकर मीडिया के सामने आए। इस दौरान जस इंदर के पिता मनजिंदर सिंह भी मौजूद रहे।