CM केजरीवाल ने MCD के 317 कर्मचारियों को सौंपा पक्का होने का सर्टिफिकेट, कहा- 13 सालों बाद समय पर मिल रही है Salary

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली नगर निगम के 317 कर्मचारियों को पक्का करने के सर्टिफिकेट सौंपा इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि अभी तो इतने ही कर्मचारियों को पक्का किया है लेकिन हम जल्द ही बाकी कर्मचारियों को भी पक्का करेंगे और सब मिलकर दिल्ली को साफ़-सुथरा शहर बनाएँगे, जनता को भी इस अभियान में जोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान जनता को संबोधित भी किया इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली नगर निगम में 13 सालों बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब महीने की पहली तारीख को कर्मचारियों की तनख्वाह मिल रही है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर आगे बात करते हुए कहा कि ‘पहले सफ़ाई कर्मचारियों का अधिकतर समय धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल में गुजरता था लेकिन अब दिल्ली में ईमानदार सरकार है और दिल्ली नगर निगम का राजस्व बढ़ रहा है।