CM Bhagwant Singh Mann आज श्री चमकौर साहिब में धान की खरीद के प्रबंधों का लेंगे जायजा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज श्री चमकौर साहिब पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मान यह धान की खरीद के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे तक श्री चमकौर साहिब पहुंच सकते हैं।

गौरतलब हो कि सोमवार को पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पटियाला में माता कौशल्या अस्पताल से इस अभियान की शुरुआत की है। बता दें की पंजाब सरकार के अभियान में 550 करोड़ रुपए की लागत आएगी।