सीएम भगवंत सिंह मान ने पुलिस को दी सौगात, जल्द मिलेगी नई वर्दी

सीएम भगवंत सिंह मान ने पुलिस को दी सौगात, जल्द मिलेगी नई वर्दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार प्रदेश की जनता के सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध नज़र आती है। यही कारण है कि पंजाब पुलिस को लगातार सरकार सशक्त करने में लगी हुई है।

इस बीच पंजाब सरकार ने प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने वाली पंजाब पुलिस को हाईटेक करने की दिशा में ऐलान करते हुए पुलिस को 410 नई हाईटेक गाड़ियां सौंपी हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिल्लौर स्थित पुलिस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, यह तभी संभव होगा जब पुलिस हाईटेक होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पुलिस को हाईटेक करने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। हम शून्य से ऊपर की ओर जा रहे हैं।

असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस का अपडेट रहना बहुत जरूरी है। पुलिस वाहनों, हथियारों, टेक्नॉलिजी अपडेट होनी जरूरी है।

पंजाब पुलिस की वजह से ही राज्य की कानून व्यवस्था कायम है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस पर गर्व है। पुलिस कर्मियों पर काम का बोझ कम करने के लिए सरकार ने एस.एस.एफ. का गठन किया है।

एस.एस.एफ. को सभी अस्पतालों से संबद्ध कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एस.एस.एफ. के 1 फरवरी के गठन के बाद 15 फरवरी तक की रिपोर्ट आ गई है।

पहले पंजाब में हर दिन 17 मौतें होती थीं, लेकिन अब 15 दिनों में 13 मौतें हुई हैं। 15 दिवसीय रिपोर्ट के अनुसार एस.एस.एफ. ने 124 लोगों का मौके पर ही इलाज करवा उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 204 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

इसके चलते 15 दिनों में पंजाब की सड़कों पर सिर्फ 13 मौतें हुईं, इससे पहले एक दिन में 17 मौतें होती थीं। प्रत्येक माह एस.एस.एफ. के कार्य की रिपोर्ट जारी की जायेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस को जल्द ही बेहतरीन वर्दी मुहैया करायी जायेगी। पंजाब के गांवों की माताओं-बहनों द्वारा तैयार की गई वर्दी पंजाब पुलिस के जवान पहनेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब के 99 प्रतिशत पुलिसकर्मी खुद वर्दी सिलकर पहन रहे हैं। पहले पंजाब पुलिस के कर्मचारियों का सम्मान नहीं होता था, लेकिन वह हर पुलिसकर्मी के सेल्यूट का जवाब देते हैं।