सीएम भगवंत सिंह मान ने युवाओं को किया संबोधित, बिजऩस बलास्टरज़ स्कीम के गिनाए फायदे

सीएम भगवंत सिंह मान ने युवाओं को किया संबोधित, बिजऩस बलास्टरज़ स्कीम के गिनाए फायदे

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अगुवाई में चल रही पंजाब सरकार चौतरफा विकास करने में जुटी हुई है। समाज के हर स्तम्भ के हित में पंजाब सरकार काम कर रही है।

ऐसे में प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने को लेकर भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रयास कर रहे हैं। पंजाब के युवाओं का रोजगार को लेकर पलायन ना हो, इसके लिए सरकार के ओर कई कदम उठाए जा रहे हैं।

इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नौजवानों को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय हिस्सेदार बनने के लिए अपने नये विचारों और खोजों का प्रयोग करने का न्योता दिया है।

टी.आई.ई.सी.ओ.एन. के दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हमेशा नये विचारों और खोजों के पक्षधर रहे हैं और आम आदमी को अधिक अधिकार देना समय की मुख्य ज़रूरत है। 

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों में उद्यमी हुनर को बढ़ावा देने के लिए बिजऩस बलास्टरज़ स्कीम शुरू की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नौजवानों के कॅरियर के लिए मार्गदर्शन यकीनी बनाना समय की मुख्य ज़रूरत है।

जिससे उनको बड़े स्तर पर सशक्त बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों की भलाई के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का ध्यान इस बात को यकीनी बनाना है कि नौजवान नौकरी तलाशने वालों की बजाय नौकरी देने वाले बनें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक प्रगतिशील और खुशहाल पंजाब की सृजना करना समय की ज़रूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा क्रांति के युग की शुरुआत करते हुये पंजाब सरकार ने राज्य में ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ की स्थापना की है।

यह हाई-टैक स्कूल नौजवानों के लिए अत्याधुनिक सहूलतों के साथ लैस हैं, जिससे वह जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता को यकीनी बनाते हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अत्याधुनिक स्कूल विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरक के तौर पर काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को जि़ंदगी के हर क्षेत्र में लगन के साथ मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह यकीनी बनाना समय की ज़रूरत है कि वह आने वाले समय के साथ प्रासंगिक बने रहें।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार राज्य और इसके लोगों की भलाई के लिए असाधारण विचारों को उत्साहित कर रही है। बता दें, पंजाब सरकार ने अबतक 40 हज़ार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।

इसके अलावा बड़ी संख्या में निजी उद्योग को भी पंजाब में आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश के युवाओं को नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनाना चाहते हैं। इसके लिए स्टार्टअप खोलने के लिए युवाओं को सरकार मदद भी कर रही है।