पंजाब वासियों को बड़ी राहत, CM भगवंत मान आज समाना टोल प्लाजा को करवाएंगे फ्री

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज यानि बुधवार को प्रदेश वासियों को बड़ी राहत देने वाले है। पटियाला में समाना टोल प्लाजा को सीएम भगवंत मान फ्री करवाएंगे।

पटियाला समाना स्टेट हाईवे पर लगे टोल प्लाजा को खुद सीएम भगवंत मान बंद करवाने पहुंचेंगे। बता दें कि, अब तक राज्य में 8 टोल प्लाजा बंद हो गए है और आज 9वां टोल प्लाजा बंद होगा।