जालंधर उपचुनाव के लिए CM भगवंत मान ने ‘AAP’ संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर रैली की

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के समर्थन में आज रैली की इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रैली के दौरान जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुझे यकीन है कि जालंधर वोटों के मामले में रिकॉर्ड तोड़ देगा, हमने जालंधर और इसके लोगों के विकास और कल्याण के लिए भी रिकॉर्ड तोड़ काम किया है और आगे भी जारी रखेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन के दौरान मुख्तार अंसारी का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि जब उन्हें VIP सुविधाओं के साथ रोपड़ जेल में रखा गया था तो उनके इस VIP ट्रीटमेंट पर 55 लाख रुपए खर्च हुए थे हमारी सरकार उस खर्चे का भुगतान नहीं करेगी। मैंने खर्चे वाली फाइल वापस भेज दी है हम जनता के टैक्स के पैसों से ऐसे खर्चों का कभी भी भुगतान नहीं करेंगे।