CM भगवंत मान ने 144 नवनियुक्त कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र, पंजाब पुलिस को बताया देश की ‘नंबर 1’ पुलिस

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 144 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह सभी नई नियुक्तियां पंजाब के गृह विभाग में हुई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी नवनियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘मैं सभी 144 नवनियुक्त युवक-युवतियों को बधाई देता हूं, यह सभी नियुक्तियां बिना रिश्वत और बिना पैरवी के की गई हैं। उन्होंने आगे बात करते हुए पंजाब पुलिस को पूरे देश में नंबर 1 पुलिस बताया साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ईमानदारी के लिए पहचानी जाती है। आपको बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री भगवंत मान कई कार्यक्रमों में नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांट चुके हैं।