CM योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज, पीएम मोदी से लेकर राजनाथ सिंह तक ने दी बधाई

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- “यूपी के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई। उनके कुशल नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए जनहितैषी शासन सुनिश्चित किया है। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

वहीं, राजनाथ सिंह ने ट्वीट में कहा, “मुख्यमंत्री पूरी ताकत और रणनीति से नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में लगे हैं। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वह समर्पित भाव से अथक परिश्रम कर रहे हैं।”

इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। मायावती ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। मैं उनके लंबे जीवन की कामना करती हूं।”

बता दें कि सीएम योगी का जन्मदिन अयोध्या के राम कथा पार्क में मनाया जाएगा। इस मौके पर 5,100 किलोग्राम का केक काटा जाएगा।