CM मान ने बहनों को दिया रक्षाबंधन का Gift, बोले- ‘हमारी बेटियां बेटों से कम नही हैं’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में आयोजित एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी में काम करने वाली बहनों (वर्करों और हेल्परों) को रक्षाबंधन का उपहार देते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री मान ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं हैं, हमारी बहनें और बेटियां हर क्षेत्र में आगे जा रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां हमारी सरकार का भी हिस्सा बन रही हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र मिलने की खुशी में आंगनवाड़ी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मंच पर ही राखी बांधी जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उस बहन को नेक भी दिया।