CM अशोक गहलोत ने पढ़ा 8 मिनट पुराना बजट, CM मनोहर लाल ने कहा पड़ोसी राज्य के CM ने एतिहासिक बजट पढ़ा…

शुक्रवार को केंद्रीय बजट के पेश होने के 9 दिनों बाद राजस्थान का बजट पेश हुआ, वहीं ये बजट बेहद ऐतिहासिक और राजस्थान के लिए शर्मनाक रहा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में बजट पेश किया लेकिन बजट पेश करते हुए विपक्षों द्वारा सदन में हंगामा मचा दिया गया, हंगामे के पीछे खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गलती पाई गई।

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण में अपने 8 मिनट के भाषण में पिछले साल का बजट पढ़ डाला, लगभग पूरा पेज पढ़ लेने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सदन में माफी भी मांगी। 2023-2024 के बजट भाषण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2022 का बजट पढ़ डाला। वहीं कांग्रेस मंत्री महेश जोशी ने सीएम गहलोत के कान में आकर कुछ कहा जिसके बाद अशोक गहलोत ने सदन में मांफी मांगी ।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्री बजट पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री को बजट पढ़ने का मौका मिल रहा है तो वह पिछले साल का बजट पढ़ रहे हैं। वह एतिहासिक बजट पढ़ रहे हैं।