पंजाब पुलिस होगी और भी हाईटेक, मुख्यमंत्री भगवंत मान 410 हाईटेक गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब पुलिस होगी और भी हाईटेक, मुख्यमंत्री भगवंत मान 410 हाईटेक गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब पुलिस और भी हाईटेक होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान 410 हाईटेक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से वाहन तैनात किए जाएंगे।

इस संबंध में फिल्लौर अकादमी में एक समारोह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है।

उन्होंने यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि पंजाब पुलिस हमारी शान है। आज हम पंजाब पुलिस को और भी हाईटेक बनाने जा रहे हैं।

शानदार 410 गाड़ियों को आज हरी झंडी दिखाकर पंजाब पुलिस के बेड़े में शामिल किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से गाड़ियां रखी गई हैं। पंजाब के लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है जिसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।