मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उम्मीदवारों को बांटे नियुक्ति पत्र

Punjab CM Bhagwant Mann

चंडीगढ़ के निगम भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पी.एस.पी.सी.एल. भर्ती उम्मदीवारों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज 600 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, जो उनके परिवार के साथ-साथ पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बन गए हैं। इस बार पंजाब के लोगों का 86 प्रतिशत बिजली बिल जीरो आया है और अगली बार 95 प्रतिशत लोगों का बिजली बिल जीरो आएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में बिजली की समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में टाटा स्टील का प्लांट बनने जा रहा है। जितने सरकारी संस्थान हैं, उन पर सोलर लगाया जाएगा और बाकी बिल देने को कहा जाएगा। पंजाब के नौजवानों को हजारों नौकरियां दी गई हैं, मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।