चांद पर आज होगी Chandrayaan-3 की लैंडिंग, इतिहास रचने के कुछ कदम ही दूर ISRO

भारत अंतरिक्ष अभियान के क्षेत्र में इतिहास रचने से बस कुछ ही कदम दूर है। दरअसल भारत का चंद्रयान-3 आज चांद पर लैंड करेगा। चंद्रयान के चांद पर लैंडिंग की उल्टी गिनती जारी है। तयशुदा कार्यक्रम के तहत शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिग होगी।

बता दें कि, इसरो ने एक नया वीडियो जारी कर उत्सुकता बढ़ा दी है। वहीं, बताया कि मिशन तय समय अनुसार होगा। इसरो ने कहा कि, सिस्टम की नियमित जांच की जा रही है इसके साथ ही मिशन की निगरानी कर रहा परिसर भी जोश और ऊर्जा से भरा है।