Chandigarh-Mohali Border : सिख कैदियों की रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प…

खबर पंजाब के चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर से हैं जहां बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में करीब 40 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं, वहीं इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस द्वारा मोर्चे के 7 प्रबंधकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा पंजाब के मोहाली में भी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

गुरुवार को भी कौमी मोर्चा के कार्यकर्ता करीब 12 बजे मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे, जिसे देखते हुए स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है। गौरतलब है कि मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर बंदी सिंहों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और चंडीगढ़ पुलिस के बीच बुधवार को हुई झड़प में कम से कम 40 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए थे।

इसी के साथ इस मामले को देखते हुए पुलिस ने धारा-144 और धारा 307 समेत कई केस दर्ज किए हैं।